GPM-गौरेला बाईपास में बड़ा हादसा टला, ओवरब्रिज से नीचे पलटा कोढे से भरा ट्रक।।

GPM-गौरेला बाईपास में बड़ा हादसा टला, ओवरब्रिज से नीचे पलटा कोढे से भरा ट्रक।।

ट्रक में मौजूद स्टाफ बाल-बाल बचा, गौरेला पुलिस जांच में जुटी।।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहा पर कोढे से भरा एक ट्रक ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि ट्रक में मौजूद स्टाफ बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओवरब्रिज से भारी वाहन के नीचे गिरने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने राहत की सांस ली कि ट्रक में सवार लोगों की जान बच गई और कोई बड़ा जनहानि वाला हादसा नहीं हुआ।

घटना गौरेला बाईपास के ओवरब्रिज की बताई जा रही है। ट्रक आखिर किस वजह से अनियंत्रित हुआ, क्या तकनीकी खराबी थी या हादसे के पीछे कोई अन्य कारण रहा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


मामले की जानकारी मिलने के बाद गौरेला पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post