GPM-साइबर सेल पुलिसकर्मी बनकर कार सवारों को धमकाया, तोड़ा शीशा,,एक आरोपी जेल में, दो फरार; गौरेला पुलिस कर रही तलाश।।
जानकारी के अनुसार, अमरकंटक रोड निवासी अर्जुन गोयल अपने चचेरे भाई सिद्धार्थ गोयल के साथ क्रेटा कार क्रमांक CG10C5000 से रात करीब आठ बजे ज्योतिपुर चर्च की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने अशोक मेडिकल के सामने उनकी कार रोक ली।
आरोप है कि तीनों ने खुद को साइबर सेल का पुलिसकर्मी बताते हुए कार में गांजा होने की सूचना मिलने की बात कही। कार सवारों के दरवाजा नहीं खोलने पर एक आरोपी ने पत्थर मारकर कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। घबराए दोनों युवक अशोक मेडिकल के अंदर चले गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
शिकायत पर गौरेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 0467/26 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी शुभम राठौर को न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, विनय राठौर और रंजीत धुर्वे की तलाश जारी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
आरोपी शुभम राठौर व, विनय राठौर दोनो निवासी भदौरा एवं रंजीत ध्रुर्वे निवासी धनगवां बरपारा का रहने वाले है।।।



