GPM-अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंडी गांव में दो ठिकानों पर दी दबिश,,,

GPM-अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंडी गांव में दो ठिकानों पर दी दबिश,,, 13.17 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त; आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए दो प्रकरण।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पेंड्रा के अण्डी गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।।। 

आबकारी विभाग ने दोनों मामलों में कुल 13.17 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।।।जानकारी के अनुसार,जिला प्रशासन व आबकारी विभाग के द्वारा जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम अण्डी में कार्रवाई की।

पहले मामले में टीम ने आरोपी प्रहलाद गुप्ता के आधिपत्य से 7.44 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की। वहीं, दूसरी कार्रवाई में इसी गांव के आरोपी बालकृष्ण गुप्ता के कब्जे से 5.73 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। विभाग ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण कायम किए हैं। इस तरह दोनों कार्रवाइयों में कुल 13.17 लीटर शराब जब्त की गई।।।आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख) एवं 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। विभागीय कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कानूनी शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में वृत्त मरवाही के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रभान साहू, आबकारी उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण प्रसाद कहरा, आरक्षक गौरव स्वर्णकार और आरक्षक इंद्रभान राठौर का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण की दिशा में अभियान जारी रहने का संकेत मिला है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post