एमपी के जबलपुर से पेंड्रा पहुंचीं मां मन्नत वाली महाकाली, स्वागत में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।।
भव्य आगमन यात्रा, आकर्षक झांकियों और दिव्य फेस रिवील ने मोहा मन, धुमाल-डीजे की धुन पर झूमे भक्त।। जयकारों से भक्तिमय हुआ पेंड्रा नगर।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में यादगार बन गया, जब मध्यप्रदेश जबलपुर के प्रसिद्ध गाढ़ाफाटक में निर्मित मां मन्नत वाली महाकाली की भव्य प्रतिमा पहली बार पेंड्रा पहुंची। मां के स्वागत और प्रथम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, धुमाल-डीजे की गूंज और मां के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। भक्तों के बीच मां को प्रेमपूर्वक ‘पेंड्रा की महारानी’ कहकर पुकारने को लेकर भी खास उत्साह देखने को मिला।
गौरेला से पेंड्रा तक गूंजे जयकारे
मां महाकाली की आगमन यात्रा के दौरान गौरेला के खेरमाई चौक और संजय चौक से लेकर पेंड्रा के न्यू बस स्टैंड, टॉकीज रोड और बजरंग चौक तक श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। मां की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर मां का अभिनंदन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। धुमाल की गूंजती धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।।।
आकर्षक झांकियों ने बांधा समां
जगत जननी महाकाली सेवा समिति, कम्पनी गार्डन, पेंड्रा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में दुर्ग की प्रसिद्ध नटराज धुमाल पार्टी सहित दिल्ली, प्रयागराज, बनारस और जबलपुर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। महाकाल अघोरी तांडव, शिव-पार्वती विवाह और बाहुबली हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गोरिल्ला, भालू और भूतों की टोली जैसी प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। भव्य आतिशबाजी, एलईडी वॉल और फायर शो ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।।।
फेस रिवील कार्यक्रम बना मुख्य आकर्षण
जैन मोहल्ला तिराहे पर आयोजित मां महाकाली के विशेष फेस रिवील कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता रही। मां की प्रतिमा का निर्माण जबलपुर के गाढ़ाफाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार मनोज बीपी पटेल ने किया है। इस आयोजन के माध्यम से पेंड्रा सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को जबलपुर की प्रसिद्ध महाकाली के दर्शन का अवसर मिलेगा।
नवरात्रि में होंगे दिव्य दर्शन
समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु पेंड्रा में मां मन्नत वाली महाकाली के दर्शन कर सकेंगे। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। मां के भव्य आगमन ने पेंड्रा में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का नया वातावरण बना दिया।।
है।।।।
वीडियो देखें।।।
देखिए वीडियो।।
हर खबर पर नजर।।
हर खबर पर नजर।।






