G-P-M-पवित्र ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC 2026) में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया है।।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही --- जिले के पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र पवित्र सोनी (मानस) ने नई दिल्ली में आयोजित INSPIRE-MANAK की राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता NLEPC-2026 में अपने नवाचार ‘एडवांस ग्राउंडमास्टर प्रो’ का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।
12 से 14 अक्टूबर तक भारत मंडपम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 569 चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। पवित्र का रोबोटिक मॉडल खेल मैदानों पर रेखाएं बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
प्रदर्शनी के दौरान पवित्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से संवाद करने का अवसर भी मिला। इससे पहले उन्होंने NIT रायपुर में आयोजित मेंटरशिप वर्कशॉप में विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया था।
इस उपलब्धि में मार्गदर्शक शिक्षक अमन सिंह, प्राचार्य बी.एस. पैकरा, पूर्व प्राचार्य वी.के. वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी और उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पवित्र की सफलता जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
हर खबर पर नजर।।।




