GPM-गौरेला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो का कहर, बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, खून से लथपथ हालत में मिला घायल..

GPM-गौरेला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो का कहर, बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, खून से लथपथ हालत में मिला घायल..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला मुख्य मार्ग पर आज तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क के बीचों-बीच खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान गौरेला पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुचकर घायल युवक पर पड़ी। और पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।.।।

वहीं, हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताई जा रही है।।।

फिलहाल घायल युवक की पहचान खोडरी गांव के रहने वाले जित्तू नाम से हुई है परिजनों को सूचना दे दी गई है।। पुलिस फरार ऑटो चालक और वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post