GPM-दीपावली के दिन बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम।।

 GPM-दीपावली के दिन बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। गौरेला थाना क्षेत्र के अंधियारखोह गांव के पास हुए सड़क हादसे में सरायपानी निवासी युवक गिरधारी लाल बैगा की दर्दनाक मौत हो गई। दीपावली के दिन हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार, गिरधारी लाल बैगा दीपावली के लिए घर का जरूरी सामान खरीदने साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपने बड़े भाई की मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। उन्हें उम्मीद थी कि बाजार से सामान खरीदकर जल्द घर लौट आएंगे, लेकिन अंधियारखोह गांव के पास उनकी बाइक पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम छा गया।
इधर गौरेला पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस द्वारा अगले दिन पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post